मिली जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र के सिविल लाइन्स निवासी कृपाल चंद शर्मा(66) शिक्षक थे। रविवार सुबह उनका अपने आवास पर ही बीमारी के चलते निधन हो गया। बताया गया कि उनके कोई संतान नही थी। जिसके बाद उनके शरीर को मुखाग्नि देने के लिए परिवार में कोई ऐसा सदस्य भी नही था। उनके पार्थिव शरीर को काली नदी स्थित शमशान ले जाया गया। जहां उनकी पत्नी निशि शर्मा ने उन्हें मुखाग्नि दी।
पति की मौत पत्नी ने किया अंतिम संस्कार